फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट के कर्मचारियों को जिंदा दफन करने की धमकी दी

Thu, 24 Oct 2024 02:49 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। चांदनहेड़ी गांव मेें सीएम योजना के मुख्य कार्यों में शामिल राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय का निर्माण करने वालों को गोली मारने व जिंदा दफन करने की धमकी मिली। इसके साथ ही कर्मियों से मारपीट कर नींव में पानी छोड़ दिया गया। इससे दहशत में निर्माण कंपनी के कर्मियों ने काॅलेज का निर्माण बंद कर दिया और अधिकारियों को पत्र देकर शिकायत की।
विज्ञापन

चांदनहेड़ी गांव में संत रविदास मिशन के तहत राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय का निर्माण करने के लिए जमीन चिह्नित की गई थी। उस जमीन को तीन सितंबर 2022 को जमीन समाज कल्याण विभाग को आवंटित कर दी थी। इस साल मार्च महीने में विद्यालय का निर्माण करने के लिए शिलान्यास भी करा दिया गया और इसके लिए 44 करोड़ 57 लाख के बजट में पहली किस्त के 10 करोड़ से अधिक शासन से विभाग को मिले।
पहली किस्त आने के बाद यूपी सिडको ने विद्यालय का निर्माण शुरू करा दिया। वहां अभी मिट्टी खोदाई व चाहरदीवारी करने का कार्य शुरू किया गया था। मगर गांव के चार लोग वहां पहुंचे और कर्मियों के साथ गाली-गलौच करने के साथ ही मारपीट की गई। इसके साथ ही वहां कार्य करने पर गोली मारने और जिंदा दफन करने की धमकी दी गई। वहां खोदाई की गई नींव में पानी भी भर दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद यूपी सिडको ने सीएम योजना के मुख्य कार्यों में शामिल विद्यालय का निर्माण कार्य बंद करा दिया। इस संबंध में यूपी सिडको मेरठ के अधिशासी अभियंता महेंद्र सिंह ने एसडीएम बड़ौत को पत्र सौंपकर पूरी स्थिति से अवगत कराया गया। इसके साथ ही कहा गया है कि अगर सुरक्षा नहीं मिलती है तो वहां विद्यालय का निर्माण करना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें