फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ठेकेदार के खिलाफ उतरे कर्मचारी, 45 मिनट टोल फ्री कराया

Sun, 05 Feb 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बालैनी। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर बालैनी टोल प्लाजा पर ठेकेदार के खिलाफ कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया और 45 मिनट तक टोल फ्री रखा। टोल प्रबंधक ने समझाकर काम शुरू कराया।
मेरठ-बागपत हाईवे पर बालैनी के समीप बने टोल प्लाजा को पहले दूसरी कंपनी चला रही थी। जहां पिछले सप्ताह से नई कंपनी मैसर्स उमेश कुमार ने टोल का ठेका लेकर काम शुरू किया। जहां टोल कंपनी ने पहले से तैनात तीन कर्मचारियों को टोल से हटा दिया। जिससे टोल पर तैनात अन्य कर्मचारी नाराज हो गए और शनिवार सुबह करीब नौ बजे हड़ताल शुरू कर टोल फ्री कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी पाकर टोल कंपनी के प्रबंधक गौरव तोमर वहां पहुंचे और किसी तरह समझाकर कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराई। टोल फ्री होने से करीब 45 मिनट तक वाहनों ने बिना टोल दिए ही निकाला। इस मामले में टोल कंपनी के प्रबंधक गौरव तोमर ने बताया कि सुबह शिफ्ट बदलने के दौरान विवाद हो गया था। इसके बाद कर्मचारियों ने काम नहीं किया। कर्मचारियों के बीच हुआ विवाद निपटा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें