फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांगिड़ ब्राह्मण महासभा की बैठक में समाज को मजबूत करने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। रंछाड़ गांव में सोमवार को अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा की बैठक हुई। जिसमें समाज को मजबूत बनाए रखने के साथ साथ आपसी सहयोग बनाने पर बल दिया।
विज्ञापन

बैठक का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह ने रंछाड़ निवासी रविंद्र जांगिड़ को ब्लॉक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी और उन्होंने समाज में फैली हुई दहेज प्रथा, मृत्यु भोज, कन्या भ्रूण हत्या व युवा में फैल रही नशे की लत को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। सत्यपाल सिंह जांगिड़ ने अतिथियों का स्वागत कर आभार प्रकट किया।
संचालन सत्यप्रकाश जांगिड़ ने किया। बैठक में महेंद्र सिंह जांगिड़, नरेंद्र सिंह, यशपाल सिंह, ब्रह्मप्रकाश, रामनिवास जांगिड़, सत्यप्रकाश जांगिड़, सत्यपाल सिंह जांगिड़, मांगेराम, जगपाल सिंह, दरियाव सिंह, भोर सिंह, सतेंद्र, प्रमोद, पंकज, सत्यवीर, दिनेश विश्वकर्मा, बिलेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें