बड़ौत। श्री महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में बुधवार को माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ का जनपदीय सम्मेलन धूमधाम से संपन्न हुआ। इस दौरान संगठन को ओर अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया।
सम्मेलन में डीआईओएस कार्यालय में लंबित कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान न होने पर नाराजगी जताई गई। संगठन के पूर्व प्रदेशीय अध्यक्ष सुरेशचंद शर्मा ने प्रदेश सरकार को कर्मचारी विरोधी बताया। कहा कि संगठन की शक्ति सरकार को झुकाने में समक्ष है।
प्रदेश का शिक्षणेत्तर वर्ग विभिन्न समस्याओं से पीड़ित हैं, कॉलेजों में प्रबंधक, प्रधानाचार्य, डीआईओएस कार्यालय पर कर्मचारियों का उत्पीड़न व शोषण किया जा रहा है। इससे बर्बाद नहीं किया जाएगा। पूर्व मंडलीय अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, मंडलीय मंत्री शशिकांत शर्मा, नरेशचंद सैन, दिनेश, प्रदीप, मनमोहन, मनोज भारद्वाज, अमित, रविन्द्र शर्मा, दिनेश जैन ने भी विचार रखे।
सर्वसम्मत्ति से रविंद्र शर्मा को जिलाध्यक्ष, नरेशचंद जैन का संयोजक बनाया। मौके पर ऋषभ गर्ग, सचिन कुमार, मनोज, अशोक, प्रियांशी त्यागी, राजीव, नीरज, अश्वनी, अनुज, धर्मवीर, वेदप्रकाश, अनिल शामिल रहे।