फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हिन्दू समाज को सशक्त बनाने पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। हिन्दू जागरण मंच की बैठक रविवार को गुराना रोड पर हुई, जिसमें हिन्दू समाज को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में बोलते हुए प्रान्त अध्यक्ष प्रवेन्द्र शेखावत ने कहा कि हिन्दू जागरण मंच के जो भी कार्य हैं, वह सब समाज के हित में होने वाले कार्य हैं। कुछ लोग हिन्दू समाज को नुकसान पहुंचाने के लिए घटनाएं कर रहे हैं, यह बर्दास्त नहीं होगा है। हमें महिलाओं का सम्मान करते हुए अपने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की जरूरत है। इस दौरान हिंदू समाज को कैसे सशक्त बनाया जाए, इस पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में प्रांत सहसंयोजक चंद्रपाल, जिला प्रचारक अरुण चौहान, प्रान्त सह संयोजक मधुसूदन शास्त्री, जिला संयोजक अंकित बड़ोली ने भी संगठन को मजबूत बनाने पर अपने-अपने विचार रखे। साथ ही महिला सुरक्षा और सम्मान करने के लिए मंच के सदस्यों, पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। बैठक में नितिन जैन, जयकुमार तोमर, प्रियंका आर्या, पूजा शर्मा, प्रमोद शर्मा, सत्यवीर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें