बड़ौत। कोताना रोड पर बुधवार को स्वर्गीय प्रदीप शास्त्री मेमोरियल क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया। जिसमें सम्राट पृथ्वीराज चौहान एकेडमी ने उमेश मोदी क्रिकेट एकेडमी को हराते हुए मैच जीत लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए उमेश मोदी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 118 रन का स्कोर बनाया। जिसमें जिसमें आयुष तंवर ने 43, शिवांग चौधरी 24 और भुवनेश ने 21 रनों का योगदान दिया। सम्राट पृथ्वीराज चौहान की ओर से गेंदबाजी करते हुए शरद पंवार ने छह, श्रीकांत ने दो, अश्विन और अक्षय ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। जवाब में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की टीम ने छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
जिसमें रोहित ने 49, विनायक ने 24, जतिन ने 15, तुषार चौहान ने 13 और अक्षय ने 10 रन का योगदान दिया। उमेश मोदी की ओर से गेंदबाजी करते हुए स्पर्श ने दो, कुणाल तंवर हर्षित, भवनेश और अखिल ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। जिस प्रकार सम्राट पृथ्वीराज चौहान ने उमेश मोदी क्रिकेट एकेडमी को चार विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
मैच का श्रेष्ठ क्षेत्र रक्षक शिवांगी चौधरी, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज श्रीकांत, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रोहित और मैन ऑफ द मैच तरुण पंवार को चुना। मौके पर सुधीर आर्य, रामवीर तोमर, नीरज जैन, मैच के अंपायर प्रशांत कुमार, कपिल का सहयोग रहा।