फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बागपत शहर में 48 घंटे तो 50 गांवों में 45 घंटे बाद मिली बिजली

Mon, 13 May 2024 02:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। आंधी और बारिश में बिजली के खंभे टूटने के कारण बिजली आपूर्ति अधिकतर जगह ठप हो गई है। जिसको कर्मचारी लगातार ठीक करने में लगे रहे और अब शहर में 48 घंटे बाद तो 50 से अधिक गांवों में 45 घंटे बाद बिजली आपूर्ति हुई। जिससे लोगों को राहत मिली। उधर बत्ती गुल होने से लोग पानी को भी तरस गए।
विज्ञापन

तेज आंधी और बारिश में जिलेभर में 220 से अधिक बिजली के खंभे और पेड़ टूटकर गिर गए थे। जिससे बिजली की व्यवस्था पूरी तरह धड़ाम हो गई। जिसके बाद बिजली लाइन ठीक करने में जुटे ऊर्जा निगम के कर्मियों ने टूटे खंभे ठीक किए और बिजली लाइन भी दुरुस्त की। जिला मुख्यालय पर शनिवार की सुबह बिजली आपूर्ति शुरू हो गई, लेकिन टेलीफोन एक्सचेंज के पास खंभे टूटने के कारण मोहल्ला मुगलपुरा, ठाकुरद्वारा मोहल्ला, माता काॅलोनी, ईदगाह समेत कई काॅलोनियों में बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। जिसके चलते रविवार को दोपहर बाद बिजली के खंभे और लाइन ठीक होने के बाद शहर में 48 घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू हुई। उधर गांवों में भी बिजली व्यवस्था बदहाल मिली। जहां रविवार को दिनभर जगह-जगह ऊर्जा निगम की टीमें खंभे और तार ठीक करती नजर आई। गांवों में भी आपूर्ति शुरू हो गई है।

रात दो बजे शुरू हुई सप्लाई
आंधी में टेलीफोन एक्सचेंज के पास बिजली के खंभे और तार टूटने के कारण बिजली आपूर्ति ठप रही। जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को दिनभर ऊर्जा निगम की टीमें मशक्कत में जुटी रहीं। शनिवार रात करीब दो बजे ऊर्जा निगम की टीम ने बिजली आपूर्ति शुरू की तो गायत्रीपुरम काॅलोनी समेत कई काॅलोनियों में लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


कर्मियों के पास डाले रहे डेरा, हाथ बंटाते रहे
बिजली नहीं आने से परेशान लोग ऊर्जा निगम के कर्मियों के पास ही डेरा डाले रहे। जो ऊर्जा निगम के कर्मियों का हाथ बंटाते भी नजर आए।
-
अभद्रता पर काम किया बंद, हंगामा
टेलीफोन एक्सचेंज के पास घूम रहे कुछ युवकों ने ऊर्जा निगम के कर्मी के साथ अभद्रता कर दी और धमकी देते हुए भाग गया। जिसके बाद कर्मियों ने काम बंद कर दिया और वहां हंगामा खड़ा हो गया। अधिकारियों के आने पर कर्मियों ने काम शुरू किया।
-
किराए के जनरेटरों का लिया सहारा
भीषण गर्मी में बत्ती गुल होने पर लोगों ने जनरेटरों का सहारा लिया। जिसके चलते शनिवार रात घरों में जनरेटर चलते मिले। उधर पानी के लिए भी लोगों को मशक्कत करनी पड़ी।

बिना बिजली छतों पर गुजरी रात
रटौल। तेज आंधी में बिजली आपूर्ति ठप होने पर कस्बे वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली नहीं आने के कारण लोगों की रात छतों पर गुजरी और गलियों में चक्कर लगाने पड़े। सुबह के समय पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। उधर लहचौड़ा, गौना, सिंगौली तगा, भैड़ापुर समेत अन्य गांवों में रविवार को बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई। उधर मच्छरों से भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

वर्जन-टूटे हुए खंभों और तारों को ठीक कराकर सभी जगह बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई है। जहां से शिकायत मिल रही है, टीम भेजकर तार ठीक कराए जा रहे हैं। एके वर्मा, अधीशासी अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें