फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: टटीरी में दो दिन से बिगड़ रही बिजली व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
- गर्मी में लोगों का हो रहा बुरा हाल
विज्ञापन

फोटो - 18 की सीरिज
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में दो दिन से बिजली व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ रही है। गर्मी अधिक होने के कारण लोगों का बुरा हाल हो रहा है। बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजल की समस्या भी बढ़ गई है। लोगों को हैंडपंप के सहारे पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। लोगों ने समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।
कस्बे के लोगों का कहना है कि रविवार से कस्बे की बिजली व्यवस्था बिगड़ रही है। रात और दिन में अघोषित कट लग रहे है। बिजली के कट लगने से गर्मी अधिक होने के कारण लोगों का बुरा हाल हो रहा है। रविवार को रात दो बजे से सोमवार सुबह आठ बजे तक कस्बे की सप्लाई ठप रही। सप्लाई ठप होने से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाई। इसके अलावा रात में भी कई बार आपूर्ति बाधित रही। सोमवार को दिन भर बिजली की आंख मिचौली चलती रही। बारिश के बाद उमस बढ़ने से लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

-गर्मी में बिजली की अघोषित कटौती के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को बच्चों को हो रही है। - एडवोकेट पवन तिवारी
-कस्बे की बिजली व्यवस्था सही न होने के कारण गर्मी में लोगों का बुरा हाल हो रहा है। सुबह के समय सप्लाई ठप होने पेयजल के लिए परेशानी हो रही है। - मुकेश रुहेला
विज्ञापन

-कस्बे में बिजली आपूर्ति का शेड्यूल बिगड़ रहा है। गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग हैंडपंप से पानी व्यवस्था करने के लिए मजबूर है। - विजय मानव
वर्जन -
ब्रेकडाउन और लाइन में फाल्ट आने के कारण बिजली आपूर्ति में परेशानी आ रही थी। फाल्ट ठीक कराकर सप्लाई शुरु करा दी है। -शशि भूषण गुप्ता, एसडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें