बड़ौत। हाईवे स्थित ट्रांसमिशन विभाग के अधिशासी अभियंता केके आत्रैय ने बताया उपभोक्ताओं को कटौती विमुक्त सप्लाई दिलाने के लिए सोमवार को 132 केवी सिंघावली -हर्सिया लाइन पर स्ट्रिंगिंग कार्य होगा। इस कारण 132 केवी विद्युत उपकेंद्र हर्सिया से निर्गत 33 केवी फीडर ढिकौली, मुकारी, खट्टा, पिलाना, चमरावल और 132 केवी विद्युत उपकेंद्र बागपत से निर्गत 33 केवी फीडर एमईएस चांदीनगर से पोषित होने वाले 11 केवी पोषकों की विद्युत आपूर्ति समय सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील की। संवाद