फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति, लोग रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। हाईटेंशन विद्युत लाइन के पोल झुकने के कारण छह घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम डूंडाहेड़ा स्थित 133 केवीए के बिजली घर से खेकड़ा टाऊन और के देहात बिजली घर को आपूर्ति दी जाती है। रविवार सुबह डूंडाहैड़ा से खेकड़ा के बीच बनाई गई हाईटेंशन विद्युत लाइन के छह खंभे गंदे नाले के पास झुककर गिरने की स्थिति में पहुंच गए। इस कारण सुबह नौ बजे विद्युत निगम के अधिकारियों ने खेकड़ा की आपूर्ति बंद करा दी।
विज्ञापन

इसके बाद कर्मचारी झुके पोल को सीधा करने में जुट गए। दोपहर करीब तीन बजे आपूर्ति चालू कराई गई। विद्युत आपूर्ति ठप रहने के कारण छह घंटे तक नगरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। विद्युत निगम के एसडीओ संजय कुमार का कहना है कि हाईटेंशन विद्युत लाइन के पाले झुकने के कारण आपूर्ति बाधित रही। खंभे को दुरुस्त कराकर आपूर्ति चालू करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें