बागपत। आंधी के कारण शुक्रवार रात को जिला अस्पताल की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। बिजली गुल होने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। इंटरनेट बंद होने से शनिवार को मरीजों को जांच रिपोर्ट का इंतजार करना पड़ा।
जिले में शुक्रवार को आंधी के कारण बिजली सप्लाई ठप हो गई। जिला अस्पताल में बिजली की सप्लाई ठप होने से मरीज और तीमारदारों को रात भर परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार सुबह भी अस्पताल की बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे अस्पताल में जांच कराने के लिए आए मरीजों को परेशानी हुई। इसके अलावा शनिवार को अस्पताल में इंटरनेट सेवा भी बाधित रही। इंटरनेट सेवा बाधित होने से अस्पताल में जांच कराने के लिए मरीजों को जांच रिपोर्ट के लिए परेशानी उठानी पड़ी।