फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हड़ताल खत्म होने के बाद फाल्ट ठीक करने में जुटे रहे विद्युतकर्मी

Tue, 21 Mar 2023 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बुढेडा गांव में काम करते विद्युत कर्मचारी
विज्ञापन
बागपत/बड़ौत। ऊर्जा निगम के कर्मचारी हड़ताल खत्म होने के बाद सोमवार को पूरी तरह से काम पर लौट आए। कर्मचारियों ने जहां कार्यालयों में कार्य किया, वहीं बिजलीघर व लाइनों में आए फाल्ट को ठीक करने में लगे रहे। यहां करीब 70 जगह आए फाल्ट ठीक किए गए। हालांकि बारिश के कारण परेशानी भी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार की रात विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल शुरू की थी। जिसके बाद विद्युत व्यवस्था चरमरा गई थी और लाइनों में फाल्ट आने से 30 घंटे तक आपूर्ति बाधित रही थी। रविवार को हड़ताल समाप्त होने के बाद सभी कर्मचारी सोमवार को काम पर लौट आए। जिले में स्थित चार विद्युत वितरण खंड, शिकायत केंद्र पर बिजलीघर व लाइनों में फाल्ट की लगभग 70 शिकायतों को दूर करने के लिए पूरे दिन कर्मचारी कार्य करते नजर आए।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के जिला संयोजक मनोहर सिंह तोमर और राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के सचिव गुलशन ने बताया कि छपरौली कस्बे में आठ जगहों के अलावा बागपत, बुढ़ेडा, रठौड़ा, बदरखा, चांदनहेड़ी, हलालपुर, तिलवाड़ा, हेवा सहित बड़ौत नगर की शताब्दी नगर, अर्जुनपुरम, दिलीप बिहार, आजाद नगर, अमीनगर सराय रोड स्थित फैक्टरी में फाल्ट के चलते सप्लाई बंद थी, जिन्हें ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन


बिजली बिल जमा और ठीक किए गए
कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बिजली बिल जमा नहीं किए जा रहे थे, उनको भी ठीक नहीं किया जा रहा था। जिससे ऊर्जा निगम का करीब ढाई करोड़ रुपये का राजस्व प्रभावित हुआ था। लेकिन सोमवार से बिजली बिल जमा किए गए और उनको ठीक भी किया गया और पहले दिन करीब 50 लाख रुपये का राजस्व जमा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें