फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात गांवों के 23 वार्ड सदस्यों के होंगे चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। ब्लाक मुख्यालय के अंतर्गत आने वाली 44 ग्राम पंचायतों के 622 ग्राम पंचायत सदस्यों के सापेक्ष 197 पद खाली चल रहे थे। इसको लेकर छह जून से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गयी। सोमवार को नामांकन पत्रों को जमा करने व नामांकन पत्रों की जांच की गयी। एडीओ पंचायत सुधीर तोमर ने बताया कि 197 के सापेक्ष कुल 227 नामांकन पत्र दाखिल हुए। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच की गयी। नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत अब ब्लाक के सात गांवों जिनमें सिनौली, शबगा, महावतपुर, जौहडी, हिलवाडी, औसिक्का व औढापुर के कुल 23 वार्डों पर चुनाव होना है। जबकि अभी भी छह ग्राम पंचायत सदस्य के पद खाली रह गए हैं। जबकि 169 ग्राम पंचायत निर्विरोध चुने गए हैं। इस अवसर पर आरओ सूर्यप्रताप सिंह, बीडीओ राहुल वर्मा, एडीओ कृषि रक्षा नरेशपाल सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें