फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चुनाव का पर्व, देश का गर्व बताकर, मतदान के लिए जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को स्वीप मतदाता जागरुकता अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने वाहनों पर मतदान प्रेरक स्टीकर लगाकर लोगों के लिए जागरूक किया। स्टीकर पर चुनाव का पर्व देश का गर्व अंकित होने के साथ ही मतदान तिथि भी की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। प्रशासन ने शत प्रतिशत मतदान करने का लक्ष्य निर्धारित कर कार्य योजना बनाई है। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के प्रत्येक पेट्रोल पंप पर अभियान चलाकर वाहनों पर स्टीकर के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वाहनों पर स्टीकर लगाने से लोग जागरूक होंगे और 26 अप्रैल को मतदान करेंगे। कलेक्ट्रेट में प्रवेश करने वाले सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के वाहनों पर भी मतदाता जागरूकता वाले स्टीकर लगाए जाएंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज वर्मा ने कहा कि मतदान जागरूकता कार्यक्रमों के अंतर्गत विकास खंड स्तर और जिला स्तर पर कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इनके माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह, संजीव यादव, धीरज उज्जवल, अंकित गुप्ता सहित अन्य पेट्रोल पंप संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें