फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: छप्पर में आग लगने से जिंदा जला बुजुर्ग

Wed, 14 Jun 2023 06:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन गोवंश की भी मौत हो गई
विज्ञापन

- महिला थाने के समीप काॅलोनी का मामला, आग लगने के कारणों का नहीं चल सका पता
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। महिला थाने के समीप स्थित कश्यप काॅलोनी में मंगलवार देर रात छप्पर में आग लग गई। छप्पर में सो रहे मजदूर और तीन गोवंश जिंदा जल गए। जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शामली के गोगमा गांव का रहने वाला बुजुर्ग मजदूर जयपाल (60) करीब बीस साल से महिला थाने के समीप स्थित कश्यप कॉलोनी में रहता था। वह मंगलवार रात को अपने तीन गोवंशों की देखभाल के लिए झोपड़ी में सोया हुआ था। बताया कि मंगलवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे बुजुर्ग की झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने के बाद बुजुर्ग ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाने लगे। बुजुर्ग के पड़ोसी संजय, सतेंद्र ने बताया सूचना मिलने पर पुलिस भी आ गई, लेकिन अग्निशमन विभाग की टीम देरी से पहुंची। आग को किसी तरह से बुझाया गया। लेकिन तब तक आग में झुलसकर बुजुर्ग जयपाल और तीन गोवंशों की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। झोपड़ी में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। उधर, गोवंशों की मौत होने के बाद शवों को गड्ढा खुदवाकर दबवा दिया गया। इस मामले में कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस मामले की जांच की जा रही है।
- किराए के मकान में रहते है अन्य परिजन
मृतक जयपाल की पत्नी के अलावा दो बेटे राहुल, रौनक और एक बेटी पायल है। ये सभी अविवाहित हैं और झोपड़ी के पास ही किराये के मकान में रहते हैं। वे भी आग लगने का पता चलने पर वहां पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करते रहे।
- भयावह मंजर देख कांप गए लोग
झोपड़ी में आग लगने के बाद वहां पहुंचे लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझा पाए। जहां आग लगी झोपड़ी के अंदर से बुजुर्ग और गोवंशों की चीखें गूंजती रहीं। भयावह स्थिति को देख लोग भी दहल गए। काफी प्रयास करने के बाद भी बुजुर्ग मजदूर और गोवंशों को बचा नहीं पाए।
विज्ञापन

- आर्थिक तंगी से जूझ रहा था बुजुर्ग
पड़ोसियों ने बताया कि जयपाल काफी समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। जिस कारण गाय पालकर और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। लोगों ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें