फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बामनौली में बुजुर्ग को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। मकान के सामने रास्ता अवरुद्ध करने का विरोध करना एक बुजुर्ग का महंगा पड़ गया। असामाजिक तत्वों ने पहले बुजुर्ग को दौडा-दौड़ाकर पीटा। बाद में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने शनिवार को पहले सीओ कार्यालय और तहसील पहुंचकर एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

पीड़ित राजबीर ने बताया कि उनका गांव में पैतृक मकान है, जिसमें वह परिवार के साथ जन्म से रह रहा है। उनके पड़ोसियों ने आम रास्ता, जिस पर ग्राम पंचायत ने सीसी रोड का निर्माण करा रखा था, उसे तोड़कर दीवार निकाल दी। इससे उनका घर में आने-जाने का रास्ता बंद हो गया है।
आरोप लगाया कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की और महिलाओं के साथ अश्लील हरकत की। दोघट थाने और बामनौली चौकी पर शिकायत की मगर कोई सुनवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन

आरोपी खुलेआम धारदार हथियार लहराकर उन्हें भयभीत करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके फोटो भी पुलिस को उपलब्ध कराए जा चुके हैं। एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि मामले में सीओ बड़ौत को कार्रवाई कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें