फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: तीन निष्ठा से किया गया एकादशी का व्रत सभी व्रत में सर्वोपरि

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 3
विज्ञापन

बड़ौत। अग्रसेन भवन में सनातन धर्म प्रचारिणी महासभा के तत्वावधान में चल रहे श्रीमद्भागवत पितृ दोष निवारण सप्ताह ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन कथा व्यास ने श्रद्धालुओं को एकादशी व्रत रखने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इससे पूर्व सुबह सात बजे पंचांग पीठ, नवग्रह मंडल, वास्तु मंडल, क्षेत्रपाल मंडल, पार्थिव रुद्राभिषेक, पितृ तर्पण आचार्य उमेश कौशिक के सानिध्य में विधि-विधान से कराया गया। मुख्य यजमान सुनीता धर्म प्रकाश वर्मा, सहायक संगीता गोयल, आदेश गोयल पूनम तोमर, अरविंद ठेकेदार, सीमा जिंदल, विनोद जिंदल ने विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की। दोपहर के समय कथा व्यास आचार्य अतुल कृष्ण ने सती का चरित्र एवं दक्ष प्रजापति के यज्ञ की कथा का वर्णन कर भक्तों को एकादशी व्रत का उपदेश दिया। बताया तीन निष्ठा से एकादशी व्रत किया जाता है, देव निष्ठा अर्थात भगवान में विश्वास एवं प्रभु का गुणगान करते हुए दूसरी निष्ठा तुलसी। तुलसी महारानी की पूजा, तुलसी से भगवान का भोग, तुलसी से भगवान का उद्घाटन एवं तुलसी से भगवान की पूजा, तीसरी निष्ठा अन का त्याग एकादशी के दिन अन का स्पर्श नहीं करना चाहिए, जो व्यक्ति तीन निष्ठा से एकादशी व्रत रखता है वह व्रत सभी व्रत में सर्वोपरि है। इस अवसर पर कथा श्रवण कर रहे पंडित राजकुमार ज्योतिषी, आचार्य प्रवीण, शिवम शास्त्री, सुनीता गुप्ता, राजेन्द्र आत्रेय, अभिषेक आत्रेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें