फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आठ भट्ठों पर सील लगाई, तीन जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
- रायल्टी जमा कराए बिना और प्रदूषण विभाग से एनओसी भी नहीं लेने के बावजूद चल रहे ईंट भट्ठों पर कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। रायल्टी जमा नहीं करने पर आठ अन्य भट्ठों को सील कर दिया गया है और वहां से तीन जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं। इनके अलावा करीब 100 भट्टों पर अभी कार्रवाई की जाएगी। इन सभी भट्ठों को रायल्टी जमा कराए बिना और प्रदूषण विभाग से एनओसी भी नहीं होने के बावजूद चलाया जा रहा है।
यहां चल रहे ईंट भट्ठों के संचालकों में अधिकतर ने वर्ष 2022-23 और उससे पहले की रायल्टी जमा नहीं कराई है। इसके साथ ही काफी भट्ठा संचालकों ने जिला पंचायत का शुल्क भी जमा नहीं कराया हुआ और प्रदूषण बोर्ड से भट्टा संचालकों ने एनओसी भी नहीं ली हुई है। इसको देखते हुए ही जिलाधिकारी राजकमल यादव ने खान अधिकारी बागपत, अपर मुख्य अधिकारी, उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, संबंधित तहसील के तहसीलदार की टीम गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद भट्टों पर छापा मारने की कार्रवाई शुरू की गई और उनके कागजों की जांच की जा रही है। इसके तहत ही टीम ने बीएमबी ब्रिक फिल्ड सिंगोली तगा, सौरव ब्रिक फिल्ड घिटौरा, ओम साई ब्रिक फिल्ड घिटौरा, भगत सिंह ब्रिक फिल्ड डगरपुर, प्रधान भट्ठा कंपनी डगरपुर, शिव ब्रिक फिल्ड डगरपुर, राम ब्रिक फिल्ड ललियाना, जनता ब्रिक फिल्ड ललियाना को सील कर दिया। राम ब्रिक फिल्ड ललियाना, जनता ब्रिक फिल्ड, ललियाना से अवैध रूप से मिट्टी खनन व कच्ची ईंट पथाई के उपयोग में लाई जा रही जेसीबी, ट्रैक्टर आदि को सीज किया गया। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने बताया की जिले में अभी 100 से अधिक ईंट भट्ठा संचालकों ने रायल्टी जमा नहीं कराई है। इन सभी को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें