-बिना सूचना के अनुपस्थित रहने के कारण प्रभावित हो रहा था बसों का संचालन
बड़ौत। लंबे समय से बिना सूचना दिए ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर आठ परिचालकों पर गाज गिर गई। एआरएम ने लापरवाह कर्मचारियों की संविदा समाप्त कर दी है।
सख्त आदेश के बावजूद रोडवेज डिपो पर लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे आठ परिचालकों की संविदा समाप्त कर दी गई। बस संचालन प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि परिचालकों की ड्यूटी की जांच-पड़ताल कराई गई, जिसमें 15 परिचालक गैरहाजिर मिले। बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने के कारण डिपो से बसों का संचालन प्रभावित हो रहा था। कई बार परिचालकों को ड्यूटी पर वापस आने के लिए नोटिस भेजकर अवगत कराया गया, लेकिन इसके बाद भी परिचालक ड्यूटी पर वापस नहीं लौटे। इस कारण आठ परिचालकोें की संविदा समाप्त कर दी गई है। बस संचालन प्रभारी ने बताया कि लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।