बालैनी। थाना क्षेत्र में बुखार से एक ही दिन में छह लोगों की मौत हो गई। पिलाना गांव में सतवीर (65) पुत्र बीरबल त्यागी, सुभाष त्यागी (58), प्रेम चंद जाटव (60) ने बुखार से दम तोड़ दिया। मेरठ-बागपत हाइवे के निर्माण में रोडी प्लांट सिंघावली पावर हाउस पर अमित सोम (40) अकाउंटेंट निवासी गाजियाबाद भी कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। अमित सोम ने दोपहर प्लांट में आखिरी सांस ली। इसके अलावा सांकलपुट्टी गांव निवासी 70 वर्षीय कृपाल की भी बुखार के चलते मौत हो गई। दत्तनगर गांव में कृष्ण पुत्र मिठू गिरी की शनिवार सुबह बुखार से हो गई। शुक्रवार को पिलाना निवासी शांति देवी और सिखेड़ा निवासी सईद की बुखार से मौत हो गई थी। इसके अलावा बागपत के गांव अब्दुल्लापुर मेवला गांव में 55 वर्षीय शौकीन की बुखार से मौत हो गई थी। उधर, रोशनगढ़ गांव में 64 वर्षीय नवाब कश्यप लंबे समय से सांस की बीमारी से पीड़ित थे। उनकी भी शनिवार को मौत हो गई।