फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सर्दी का असर, विकास भवन से गायब अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। विकास भवन के अधिकारी और कर्मचारी सर्दी मान गए हैं। इसलिए साढ़े दस बजे तक भी कई कार्यालयों में अधिकारी और कर्मचारी नहीं पहुंचे और फरियादी इंतजार करते रहे। यह स्थिति तब है जब कार्यालयों में स्थिति सुधारने के लिए कुछ दिन पहले सीडीओ ने औचक निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन

विकास भवन में जिला विकास अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी की कुर्सी भी सवा दस बजे तक खाली पड़ी रही जबकि उनके अधीन कार्यालय में एक भी कर्मचारी उपस्थित नहीं मिला और दूसरे कार्यालय में एक महिला कर्मचारी काम करती मिली। जबकि वहां सात कर्मचारी तैनात हैं।
डीपीआरओ का कार्यालय भी खाली पड़ा रहा
जिला पंचायत राज अधिकारी भी मंगलवार को कार्यालय में साढ़े दस बजे तक भी नहीं पहुंचे। उनका कार्यालय खाली पड़ा रहा जबकि वहां कई लोग उनका कार्यालय खाली देखकर वापस लौट गए। उनके अन्य कार्यालयों में भी कई कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता समेत कई नदारद
विकास भवन में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता से लेकर अवर अभियंता 11 बजे तक पहुंचे। इनके कार्यालय में आम लोग समस्या लेकर भले ही नहीं जाते, लेकिन इस कार्यालय में अधिकारी और कर्मचारी बहुत कम ही समय पर पहुंचते हैं।
कुछ दिन पहले औचक निरीक्षण कर नदारद मिले कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था, जिसके बाद कुछ सुधार हुआ है। जो अधिकारी और कर्मचारी अभी भी समय पर कार्यालय नहीं आ रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - नीरज कुमार श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें