बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर डीएम आवास के सामने टायर फटने से ईको कार पलट गई, जिसमें बैठी सवारियों को शीशे तोड़कर निकाला गया। हादसे में 10 यात्री घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।
निवाड़ा गांव के रहने वाले बिस्मिल्लाह पत्नी शकील ने बताया कि मंगलवार को वह ईको गाड़ी में बैठकर गांव वापस लौट रही थी। जैसे ही गाड़ी डीएम आवास के सामने पहुंची तो टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बिस्मिल्लाह, आयशा, समर जहां, वरीसा, राकिबा समेत दस लोग घायल हो गए। डीएम आवास पर तैनात कर्मचारियों व राहगीरों ने ईको गाड़ी के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। संवाद