फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों में बढ़ोतरी होगी तो मूलभूत सुविधाएं भी बढ़ाई जाएगी

विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
शिक्षण संस्थानों में बढ़ोतरी होगी, मूलभूत सुविधाएं बढ़ेंगी
विज्ञापन

बागपत। अगले दस साल की महायोजना में केवल आवासीय, व्यावसायिक व औद्योगिक क्षेत्र ही विकसित नहीं किया जाएगा, बल्कि शिक्षण संस्थानों में बढ़ोतरी भी होगी और मूलभूत सुविधाएं भी बेहतर की जाएंगी। इनमें पेयजल, परिवहन, बिजली आदि सभी सुविधाएं शामिल हैं। महायोजना-2031 के लिए आपत्तियां मांगी गई हैं। अभी तक एक भी आपत्ति नहीं पहुंची है। आपत्तियों का समय खत्म होने के बाद महायोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।
--
शिक्षण संस्थानों में इस तरह बढ़ोतरी का प्रस्ताव
महायोजना-2031 के तहत 203 प्राथमिक विद्यालयों, 62 माध्यमिक विद्यालयों, छह एकीकृत विद्यालय छात्रावास सुविधा के बिना, छह एकीकृत विद्यालय छात्रावास सुविधाओं सहित, विकलांगों के लिए 13 विद्यालय बढ़ाने का प्रस्ताव बनाया गया है। जिससे बेहतर शिक्षण सुविधाएं मिल सके और शिक्षा का स्तर भी बेहतर रखा जा सके।
विज्ञापन

--
पार्क बनाने, पेयजल आपूर्ति बेहतर करने की योजना
महायोजना में आवासीय क्षेत्र में 122 पार्क, नेबरहुड पार्क 46 व सामुदायिक पार्क छह बनाने की योजना है। इसके अलावा आम लोगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को बेहतर करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए ट्यूबवेल, ओवर हैड टैंक, हैंडपंप बढ़ाए जाएंगे।
--
41 विद्युत उपकेंद्र नए बनेंगे, बगास से बिजली उत्पादन बढ़ेगा
जिस तरह से जनसंख्या व बिजली की खपत बढ़ रही है, उसको देखते हुए 2031 तक 41 विद्युत उपकेंद्र बनाने की योजना है। इसके अलावा रमाला सहकारी शुगर मिल में बगास से बिजली उत्पादन बढ़ाने की योजना है। वहां 27 मेगावाट तक उत्पादन हो रहा है और उसे बढ़ाया जाएगा।
--
परिवहन सुविधाएं बढ़ाने पर भी जोर रहेगा
महायोजना-2031 में सडक़ों का चौड़ीकरण, बाईपास व बस डिपो बनाए जाने का प्रस्ताव बनाया गया है। जहां बड़ौत में इसके लिए 183 हेक्टेयर भूमि पर कार्य होगा, वहीं बागपत में 185 हेक्टेयर व खेकड़ा में सबसे ज्यादा 471 हेक्टेयर क्षेत्र प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन

--
महायोजना में केवल आवासीय, व्यावसायिक व औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए ही प्रस्ताव नहीं बनाए गए हैं, बल्कि शिक्षण संस्थान, पेयजल, बिजली व परिवहन समेत अन्य के लिए भी कार्य करने का प्रस्ताव बनाया गया है। इस पर अभी आपत्ति मांगी गई है और उसके बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। - अमित कुमार, एडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें