फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीईटी की परीक्षा की तैयारी में जुटा शिक्षा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीईटी की परीक्षा की तैयारी में जुटा शिक्षा विभाग
विज्ञापन

बागपत। पीईटी की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षा के लिए विभाग की ओर से 42 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। एसडीएम और सीओ प्रस्तावित केंद्रों का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट देंगे, उसके बाद ही परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जाएंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि जिले में 18 सितंबर को पीईटी की परीक्षा आयोजित कराई जाएगी और जिले में 15 हजार 400 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर जिला स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। विभाग की ओर से 42 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। सभी एसडीएम और सीओ प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों की बस स्टैंड व रेलवे स्टैंड से दूरी, केंद्रों पर परीक्षार्थियों की क्षमता, केंद्र पर अध्यापकों की संख्या, परीक्षा केंद्र की आबादी से दूरी, परीक्षा केंद्र तक जाने के लिए यातायात साधन की स्थिति, परीक्षा केंद्र के भवन की स्थिति, फर्नीचर, सीसीटीवी कैमरे, बिजली और पानी की व्यवस्था, परीक्षा केंद्र की बाउंड्रीवाल व गेट, केंद्र पर शौचालयों की स्थिति के बारें में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट के आधार पर ही परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए डीएम की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। टीम में डीएम अध्यक्ष और पुलिस अधीक्षक, एनआईसी अधिकारी, शिक्षाधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक सदस्य नामित किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें