चर्च मे प्रभु यीशु की प्रार्थना सभा मे शामिल अनुयाई
- फोटो : KAHKRA
सेंट पीटर्स चर्च में प्रभु यीशु की विशेष प्रार्थना की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। रविवार को ईस्टर पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। श्रद्धालुओं ने शनिवार रात 12 बजे चर्च में पहुंचकर प्रभु यीशु की विशेष प्रार्थना की।
मोहल्ला विजयनगर स्थित सेंट पीटर्स चर्च में रविवार की सुबह पादरी प्रेमदयाल ने प्रभु यीशु की आराधना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महिलाओं और बच्चों ने प्रभु यीशु को समर्पित मनमोहक गीत प्रस्तुत किए। सुबह पांच बजे चर्च में पहुंचकर मोमबत्तियां जलाकर ईस्टर पर्व की खुशियां मनाई। पादरी प्रेमदयाल ने बताया कि गुड फ्राइडे पर प्रभु यीशु जीवन त्याग देते है और तीसरे दिन दोबारा जीवित हो उठते है। इस दिन को ईसाई समुदाय के लोग ईस्टर के रूप में मनाते है। इस दौरान कर्नल सिंह, सत्यपाल सिंह, अमित कुमार, जगमोहन कुमार, विकास, धनश्याम, संजय कुमार, अजय कुमार, वीरेंद्र कुमार, बबलू, अमरीश, बिजेंद्र पीटर, बलजोर सिंह, शिवकुमार, प्रशांत, अनुज, सोनाली, लक्ष्मी, सरिता, पूनम सिंह, सोनिया, गीता, रूबी, पिंकी, सरबजीत, रेखा, आरुषि, अमरेश आदि मौजूद रहे।