फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमर थ्रो में अर्थ चौधरी और नेहा यादव रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बालैनी। श्री कृष्णा इंटर कॉलेज में शकुन यादव फाउंडेशन की ओर से चल रही समाजवादी लीग में शुक्रवार को हेमर थ्रो व शॉटपुट प्रतियोगिता कराई गई।
हेमर थ्रो की अंडर 16 बालक वर्ग में अर्थ चौधरी प्रथम, कार्तिक द्वितीय व योगेंद्र तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में नेहा यादव प्रथम, नंदनी द्वितीय और प्रीति तीसरे स्थान पर रही। बालिका वर्ग की शॉटपुट में तानिया प्रथम, शिवानी द्वितीय व मीनाक्षी तीसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग शॉटपुट में हर्ष प्रथम, नितिन द्वितीय व आयुष तीसरे स्थान पर रहे। जेवलिन में बालिका वर्ग में शिवानी प्रथम, काजल द्वितीय व आशू यादव तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में फाउंडेशन के चेयरमैन अभयवीर यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह घना कोहरा होने के कारण क्रिकेट मैच नहीं कराए गए। इस मौके पर सिद्धार्थ यादव , मनोज यादव, बिन्नू यादव, ओमप्रकाश, सतेंद्र यादव, विवेक, सोनू यादव, आदेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें