फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बस की साइड लगने से ई-रिक्शा पलटा, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर औद्योगिक पुलिस चौकी के पास बुधवार को तेज गति से गुजर रही बस ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा पलट गया और उसमें सवार महिला समेत चार लोग घायल हो गए। एक को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया। घायलों के परिजनों ने हंगामा किया और कोतवाली में बस चालक के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर बागपत से शामली तेज गति से जा रही बस ने बड़ौत से बागपत की ओर जा रही ई-रिक्शा में साइड मार दी। जिससे ई-रिक्शा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और ई-रिक्शा में सवार आरिफ पुत्र शकील, अफसाना पत्नी निशाद, इरशाद और निसार घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से ई-रिक्शा चालक इरशाद निवासी ईदगाह रोड को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसे को लेकर घायलों के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया और बस चालक के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर का कहना था कि तहरीर प्राप्त हुई है, जांच कर बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें