फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ईको की टक्कर से ई-रिक्शा पलटी, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मिल के पास ईको कार की टक्कर लगने से एक ई-रिक्शा पलट गई। जिसमें सवार चालक समेत छह मजदूर घायल हो गए। जिनका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

असारा गांव निवासी सुनील ई-रिक्शा चलाता है। उसने बताया कि वह शनिवार शाम ई-रिक्शा में गांव से मजदूरों को लेकर जा रहा था। वे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रमाला शुगर मिल के समीप पहुंचे तो पीछे से आई कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा पलट गई और उसमें सवार चालक सुनील, मजदूर सुरेंद्र, प्रमोद, दिव्यांग अमित, आशीष व विक्की घायल हो गए। उन्हें बड़ौत सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया। वहां हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें