फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन शिफ्टों में सफाई कर्मियों व दो शिफ्ट में सचिवों की ड्यूटी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन शिफ्टों में सफाई कर्मियों व दो शिफ्ट में सचिवों की ड्यूटी लगाई
विज्ञापन

बागपत। कांवड़ यात्रा में तीन शिफ्टों में 224 सफाई कर्मियों व दो शिफ्टों में 21 सचिवों की ड्यूटी लगाई गई है। जो 22 ग्राम पंचायतों में सफाई से लेकर पेयजल व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था संभालेंगे। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी।
डीपीआरओ अमित त्यागी ने बताया कि कांवड़ यात्रा जिले की 22 ग्राम पंचायतों से गुजरने के बाद पुरा गांव स्थित भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचेगी। जिसके लिए कांवड़ मार्ग पर सफाई करा दी गई है और जगह-जगह खराब पड़े हैंडपंप भी ठीक करा दिए गए हैं। जिसकी व्यवस्था संभालने के लिए 224 सफाई कर्मी तीन शिफ्टों व 21 ग्राम पंचायत सचिव दो शिफ्टों में 24 घंटे अलर्ट रहेंगे और व्यवस्था की कमान संभालेंगे। डीपीआरओ ने बताया कि ड्यूटी से नदारद मिलने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
रास्ते में लगाए जाएंगे 100 कूड़ेदान
डीपीआरओ अमित त्यागी ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर 86 हैंडपंप हैं, जिसमें खराब 14 हैंडपंप ठीक करा दिए गए हैं। इसके अलावा कांवड़ियों के लिए 58 महिला शौचालय व 58 पुरुष शौचालय और 58 स्नानघर संचालित कराए गए हैं। जिसकी जिम्मेदारी दिन में केयर टेकर और रात में सफाई कर्मियों को सौंपी गई है। साथ ही 100 कूड़ेदान लगाए जाएंगे, जिन्हें ग्राम पंचायत के बजट खरीदा जाएगा।
--
16 किलोमीटर तक लगाई जाएंगी लाइटें
डीपीआरओ ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जिला पंचायत की तरफ से 16 किलोमीटर के रास्ते में लाइटें लगवाई जाएंगी। जिसे जनरेटर से संचालित कराया जाएगा।
--
बैरिकेडिंग और सुंदरीकरण ने पकड़ी रफ्तार
बालैनी। भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में लगने वाले चार दिवसीय श्रावणी मेले की तैैयारियां जोरों पर हैं। शुक्रवार को बैरिकेडिंग लगाने व सुंदरीकरण के कार्य ने रफ्तार पकड़ी, जो अंतिम चरण में चल रहा है। इसके लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों व मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने निरीक्षण भी किया।
स्कैन करते ही मोबाइल पर होगी कांवड़ यात्रा की जानकारी
बागपत। अब स्कैनर को स्कैन करते ही कांवड़ यात्रा के रूट से लेकर व्यवस्थाओं तक की पूरी जानकारी मोबाइल पर होगी। इनके अलावा प्रशासन, पुलिस व सूचना विभाग की सभी सोशल साइटें भी स्कैनर को स्कैन करने के बाद सीधे खोल सकेंगे और वहां भी अहम जानकारियां ले सकेंगे।
प्रशासन ने लोगों की सुविधा के लिए मोबाइल स्कैनर जारी किया है। डीएम राजकमल यादव ने बताया कि उसको स्कैन करने पर सबसे पहले कांवड़ यात्रा का रूट सामने होगा। कांवड़ मेला स्वास्थ्य सुविधाएं किस-किस जगह मौजूद हैं, यह भी वहां से पता चलेगा। इनके अलावा जिला प्रशासन, सूचना विभाग व पुलिस के ट्विटर और फेसबुक भी स्कैनर से सीधे देख सकेंगे। वहां भी कांवड़ यात्रा, योजनाओं के अलावा भी काफी जानकारी मिल सकेगी। संवाद
विज्ञापन

कांवड़ मार्ग पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें
बागपत। जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान जिले में कांवड़ मार्ग पर आने वाली शराब की 22 दुकानें बंद रहेंगी। जो 25 जुलाई से लेकर 27 जुलाई तक बंद रहेंगी। उन्होंने दुकान संचालकों को नोटिस जारी कर दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए और शराब बिक्री मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। संवाद

जारी किया गया क्यूआरकोड- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें