फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां मंशा देवी मंदिर में लगा दुर्गा सप्तमी मेला, मां मंशा देवी मंदिर में रात्रि में हुआ भव्य जागरण

विज्ञापन
दुर्गा सप्तमी पर बडागांव स्थित मां मंशा देवी मंदिर में पूजा अर्चना के लिए लगी श्रद्वालुओं की लंब? - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा। क्षेत्र के बड़ागांव स्थित मां मंशा देवी मंदिर में रविवार रात में भव्य मां मंशा देवी जागरण का आयोजन किया। शुभारंभ गाजियाबाद जनपद के ग्राम सालतपुर के रहने वाले मुख्य अतिथि सुधांशु त्यागी ने मां मंशा देवी की ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

भजन गायकों मनोज गहलौत दिल्ली, प्रदीप भारद्वाज शामली, मनीषा ठाकुर बरसाना आदि ने मां मंशा देवी को समर्पित मनमोहक भजनों की प्रस्तुति की। रात भर श्रद्धालु मां मंशा देवी के भजनों पर भाव विभोर होकर जयजयकार कर झूमते रहे। श्रद्धालुओं ने मां मंशा देवी की विशेष पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाया। मनोकामना पूर्ण होने पर बड़ागांव के रहने वाले सोमदत्त त्यागी ने मंदिर में आधा किलोग्राम चांदी की ज्योति दान की। इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष राजपाल त्यागी, उमेश त्यागी, प्रदीप त्यागी, राजू शर्मा, प्रदीप त्यागी, रूपक त्यागी, सुशील त्यागी, शिवकुमार त्यागी, अमरेश त्यागी, कुसुम त्यागी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें