फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कोहरे के कारण बागपत शहर समेत कई गांवों में पांच घंटे बत्ती गुल

विज्ञापन
बागपत में लाइट जाने के बाद विद्युत खंभे में काम करता कर्मचारी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। कोहरे के कारण यहां सोमवार सुबह बागपत और अग्रवाल मंडी टटीरी समेत कई गांवों में पांच घंटे बत्ती गुल रही। जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी और लोग सोमवार सुबह पानी के लिए तरस गए। बिजली आपूर्ति साढ़े आठ बजे के बाद शुरू हुई।
यहां रविवार रात काफी कोहरा पड़ना शुरू हो गया था। ऊर्जा निगम के अधिकारियों के अनुसार तारों और उनके ज्वाइंट पर कोहरा गिरने से चिंगारी निकलती है। इस वजह से रात में करीब साढ़े तीन बजे 132 केवीए बिजलीघर में मशीन ट्रिप कर गई। इस कारण बागपत शहर के साथ ही अग्रवाल मंडी टटीरी, औद्योगिक क्षेत्र, रिवर पार्क, बिहारीपुर, सरूरपुर, बली, नयागांव हमीदाबाद, सिसाना, निवाड़ा की आपूर्ति ठप हो गई। लोग सोमवार सुबह को सोकर उठे तो उनको बत्ती गुल मिली और पानी की सप्लाई भी सुबह को नहीं हो सकी। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने मशीन को ठीक कराया और साढ़े आठ बजे के बाद आपूर्ति शुरू की गई।
विज्ञापन

पानी के लिए परेशान हुए लोग
विद्युत आपूर्ति सुबह में ठप रहने से सबसे ज्यादा पानी की समस्या हुई। पालिका के नलकूपों से सुबह में सप्लाई होती है। लोगों ने अपने घरों के अंदर भी टंकियों में पानी नहीं भरा हुआ था। सबसे ज्यादा समस्या माता कॉलोनी, ईदगाह, यमुना रोड, शालिग्राम मंदिर, कोर्ट रोड, ठाकुरद्वारा, पुराना कस्बा में हुई। कुछ जगह पर लोगों ने हैंडपंप का सहारा लिया।
झेलनी पड़ी परेशानी
बिजली नहीं आने पर पानी की सप्लाई भी नहीं होती है। यहां सोमवार को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इस तरह की समस्याओं को देखते हुए पानी की व्यवस्था होनी चाहिए।-विजय सिंह, अर्जुनपुरम
जेनरेटर की व्यवस्था की जाए
विद्युत आपूर्ति नहीं होने से पानी की सप्लाई नहीं हो सकी है। पालिका की तरफ से ऐसी परिस्थिति में जेनरेटर की व्यवस्था होनी चाहिए। क्योंकि पानी की सप्लाई नहीं होने से काफी परेशानी हुई।-सोनू वर्मा, कोर्ट रोड
विज्ञापन

कोहरे के कारण तारों के ज्वाइंट में चिंगारी आने से 120केवीए बिजलीघर में मशीन ट्रिप कर गई थी। इस वजह से कई घंटे तक आपूर्ति ठप रही। बिजली आपूर्ति साढ़े आठ बजे तक शुरू हो गई थी। कोहरे के कारण यह समस्या आगे भी हो सकती है।-आरबी कुशवाहा, अवर अभियंता

विजय सिंह- फोटो : BAGHPAT

सोनू वर्मा- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें