फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ईद के चलते बाजारों में बढ़ी रौनक, लोग कर रहे खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ईद को लेकर बाजार गुलजार हो रहे हैं और ग्राहकों की खूब भीड़ उमड़ रही है। बाजारों में मिठाई, सेवाई, कपड़े और शृंगार की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। पुलिस ने नगर के बाजारों और मुख्य मार्गों पर गश्त की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर के बड़ा बाजार, शौकत मार्केट, पांडव रोड बाजार, यमुना बाजार, गांधी बाजार में लोगों की काफी भीड़ रही। लोगों में ईद की खरीददारी के लिए उत्साह दिखा। दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी और देर शाम तक खरीदारी हुई। नगर में परचून की दुकानों के अलावा, फलों, मिठाई और कपड़ों की दुकानों पर काफी भीड़ रही। शृंगार की दुकानों पर महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। बाजार में भीड़ अधिक होने के कारण नगर के मुख्य चौराहों और बाजार में पुलिस तैनात रही।

शृंगार की दुकानों पर लगी रही महिलाओं की भीड़
ईद की तैयारी शुरू हो गई हैं। बृहस्पतिवार को नगर के बाजार में कपड़े की दुकानों पर ग्राहकों की काफी भीड़ लगी रही। लोगों ने जहां ईद के लिए नए-नए परिधान खरीदे। वहीं महिलाओं ने भी खूब खरीदारी की। उधर, बिसातखानों में महिलाओं ने शृंगार का सामान खरीदा। बच्चों में भी ईद पर खरीदारी के लिए उत्साह दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें