फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहस के कारण बिना निर्णय खत्म हुई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें हाईवे निर्माण कंपनी पर एक ओर 11 मीटर और दूसरी ओर 11 मीटर से अधिक भूमि लेने का आरोप लगाया। दुकानदारों व मकान मालिकों का कहना था कि हाईवे निर्माण के लिए सड़क के मध्य से दोनों ओर 11-11 मीटर पर निर्माण कराने पर सहमति बनी थी। मगर अब हाईवे के एक ओर 11 मीटर और दूसरी और 11 मीटर से अधिक भूमि पर निर्माण कराया जा रहा है। आलोक मानव ने दोनों ओर बराबर भूमि पर निर्माण कराने की मांग की। इस दौरान व्यापारियों में आपस में बहस भी हो गई। इस कारण बैठक बिना किसी निर्णय के समाप्त हो गई। बैठक में चेयरमैन डॉ विनोद कुमार, भाकियू युवा जिला अध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह, चौधरी पवन ठेकेदार, महिपाल, धर्मपाल, ताहिर अहमद, यूनुस खान, मनोज सिंघल, डॉ सुनील अग्रवाल, विजय मानव, नरेश गुप्ता, सुभाष ठाकुर, संजय, प्रवीण कुमार, नरेश, बाबू खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें