बड़ौत। नगर की रेलवे रोड पर स्टेशन के पास खुलेआम मादक पदार्थ बिक रहे हैं। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन पर मिली भगत का आरोप लगाया। लोगों ने बताया कि रेलवे रोड पर स्टेशन गेट के पास एक छोटी सी दुकान में पिछले दो सालों से कुछ लोग मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे हैं। इससे आसपास कोचिंग में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं पर विपरीत असर पड़ रहा है। इस मामले में एसपी से मिलकर जांच कर कार्रवाई की मांग जाएगी। सीओ सविरत्न गौतम ने कहा कि यदि ऐसा है तो कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई पुलिस कर्मी लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।