फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: औषधि निरीक्षक ने छापा मारकर जब्त की दवाइयां

Sat, 10 Feb 2024 03:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। औषधि निरीक्षक ने शुक्रवार को पंचशील काॅलोनी में छापा मारकर छह हजार रुपये की दवाइयां जब्त की हैं। उन्होंने दो दवाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। दवाइयों की फर्म के संचालक को दवाइयों के बिल कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ड्रग्स इंस्पेक्टर अमित कुमार दीप ने बताया कि शुक्रवार को बागपत की पंचशील काॅलोनी में छापा मारा। जहां कुछ दवाइयों, सीरप और इंजेक्शन के बिल नहीं मिले। जिस पर दवाइयों को जब्त कर लिया है। दवाइयों की कीमत लगभग छह हजार रुपये है। इसके अलावा वहां से दो दवाइयों के सैंपल लिए गए हैं। सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। फर्म के संचालक को दवाइयों के बिल कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बिल उपलब्ध न कराने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें