फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक की लापरवाही ने ली मां-बेटे की जान

विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट के बाहर ट्रक के नीचे से शवों को निकालते पुलिसकर्मी व मौके पर जमा लोगों की भीड़। - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। ट्रक चालक की लापरवाही हादसे की वजह बनी है। ओवरटेक करने के दौरान ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। इस दौरान वह सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचलता हुआ बस से टकराया और फिर आगे निकलकर डिवाइडर से टकराकर रुक गया।
विज्ञापन

घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया और हाईवे पर जाम लग गया। बस के भी शीशे टूट गए। पुलिस ने बस और ट्रक को हाईवे से हटवाकर जाम खुलवाया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि ट्रक को कब्जे मेें लेते हुए चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसके अलावा हादसे के बाद ट्रक के पहिये के नीचे कुचले जाने से मां-बेटे के शव क्षत-विक्षप्त हो गए थे। पुलिस कर्मियों ने भी उनके अंगों को एकत्र किया और उसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। पहले मौके पर उनकी पहचान भी नहीं हुई थी, लेकिन सन्नो के घायल पति ने पुलिस को उनके बारे में बताया। वहीं दोनों के कुचले जाने से सड़क पर खून ही खून फैल गया तो पुलिस ने दमकल कर्मियों को बुलवाकर फायर टेंडर से सड़क की सफाई कराई।
जिला अस्पताल से बड़ौत जा रहे थे अल्ट्रासाउंड कराने
बागपत। नाजिम के भाई साबिर ने बताया कि उसका भाई पिछले काफी समय से पेट की बीमारी से ग्रस्त था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के बाद भी पेट की बीमारी का सही पता नहीं लग सका था। इसलिए नाजिम को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए उनकी माता सन्नो और पिता वहीद बड़ौत लेकर जा रहे थे। वहां जाने के लिए ही वह कलक्ट्रेट के बाहर खड़े थे और उनके साथ यह हादसा हो गया।
विज्ञापन

नाजिम के बेटे की पहले हो चुकी मौत
परिजनों ने बताया कि नाजिम शादीशुदा है और उसकी दो बेटी हैं। उसके बेटे की पहले मौत हो चुकी है। पोस्टमार्टम के बाद मां-बेटे के शवों को गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। वहीं उनके परिजन अस्पताल पहुंचे तो उनको घटना का पता चलने पर रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
हाईवे पर हादसा होते ही मची भगदड़
जब सन्नो व नाजिम को कुचलने के बाद ट्रक ने बस व डिवाइडर में टक्कर मारी तो वहां भगदड़ मच गई। क्योंकि टक्कर इतनी तेज थी कि उससे धमाका हुआ। वहां कुछ दूर ही स्कूटी लेकर खड़े गुफरान व वसीम ने बताया कि यात्री बस में सवार होने की तैयारी कर रहे थे। अचानक वहां हादसा होने पर भगदड़ मच गई।

बागपत कलक्ट्रेट के बाहर दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त हुई बस।- फोटो : BAGHPAT

बागपत : हादसे में मां-बेटे की मौत के बाद विलाप करते परिजन।- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें