बड़ौत। अमीनगर सराय रोड से सोमवार की रात दो लोगों ने कार चालक का अपहरण कर लिया। ट्यौढी गांव के पास रात भर बंधक बनाकर यातनाएं दी। किसी तरह चालक बंधनमुक्त होकर कोतवाली पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई। खामपुर गांव निवासी प्रमोद ने बताया कि बताया कि वह बाघू के रहने वाले एक व्यक्ति की कार चलाता है। सोमवार की शाम कार लेकर वह किसी काम से अमीन सराय रोड पर आया हुआ था। उसी दौरान बाइक पर दो युवक आए और जबरन उसकी कार में बैठे गए। उसे ट्योढी गांव के पास एक फार्म हाउस पर ले गए और बेसमेंट में उसके हाथ-पैर बांधकर डाल लिया और उसकी लाठी-डंडों से पिटाई की। मंगलवार की सुबह वह किसी तरह बंधनमुक्त होकर कोतवाली पहुंचा। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि अपहरण जैसा कोई मामला नहीं है। ब्याज पर लिए गए रुपये न लौटाने का मामला है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।