फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सड़क पर सुरक्षित चलें, यातायात नियमों का पालन करें

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। परिवहन विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया। ट्रांसपोर्ट्स और लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

यातायात माह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीओ देवेंद्र शर्मा व यातायात सीओ युवराज सिंह ने किया। उन्होंने वहां मौजूद डीलर, बस व टैंपो एवं ट्रक संगठन के प्रतिनिधि और सदस्यों के अलावा लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया।
एआरटीओ नानक चंद शर्मा ने ट्रांसपोर्ट्स और लोगों को यातायात नियमों का पालन कराने की शपथ ग्रहण कराई। कार्यक्रम के समापन पर सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर प्रचार रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि प्रचार रथ पर लगे होर्डिंग, बैनर एवं स्पीकर के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

मौके पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष हिम्मत सिंह, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता, आरआई विनय कुमार सिंह, संदीप कुमार जायसवाल, एआरएम राम दास, बड़ौत डिपो प्रभारी नरेंद्र सिंह, संजीव शर्मा, अजीत उज्जवल, सुजीत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें