फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बागपत शहर में 50 करोड़ से सुधरेगी पेयजल व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत शहर में 50 करोड़ से सुधरेगी पेयजल व्यवस्था
विज्ञापन

-हर घर तक पानी को पहुंचाने के लिए बिछाई जाएगी 90 किलोमीटर पाइपलाइन
-दो बड़ी टंकियां बनेंगी और 5500 घरों में दिया जाएगा पानी का कनेक्शन, शासन से मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर में पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए पचास करोड़ रुपये से अधिक बजट खर्च किया जाएगा। जिसके लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। जिससे शहर में दो बड़ी पेयजल टंकियों के निर्माण से लेकर 90 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाकर 5500 घरों में पानी का कनेक्शन देने का काम किया जाएगा।
डेढ़ लाख की आबादी वाले बागपत शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए नौ पेयजल टंकियां बनी हुई है। जिससे आठ हजार घरों में कनेक्शन दिए जा चुके है। जहां अब नई कालोनियां बसने के साथ चमरावल रोड़, दिल्ली रोड़, बड़ौत रोड़, नौरोजपुर रोड़ पर भी काफी मकान बन गए है। जहां तक पेयजल लाइन नहीं बिछी होने के कारण पपेयजल आपूर्ति नही हो रही और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर जल निगम नगरीय ने पेयजल व्यवस्था सुधारने 50 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्ताव बनाकर शासन ने हरी झंडी दिखा दी। जिससे शहर में पेयजल व्यवस्था सुधारने का रास्ता साफ हो गया। शासन से स्वीकृत हुए बजट से शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए दो बड़ी पेयजल टंकियां, दो नलकूप, 90 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने के साथ 5500 घरों में पेयजल कनेक्शन देने का प्रस्ताव बनाया गया है।
विज्ञापन


कई कालोनियों में टूटी पेयजल लाइन ठीक होगी
शहर की कई कालोनियों की पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जिस कारण माता कालोनी के अलावा नौरोजपुर रोड नई बस्ती समेत अन्य कालोनियों में हैंडपंपों से पेयजल आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन


वर्जन-शासन को 50 करोड़ रुपये से दो बड़ी टंकियां लगाने, नलकूप लगाने के साथ पाइपलाइन बिछाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। वह मंजूर हो चुका है, जल्द ही शहर में पेयजल व्यवस्था सुधारने पर काम शुरू करा दिया जाएगा। मोम्मद ताहिर, अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें