बड़ौत में एक्सईएन द्वितीय को ज्ञापन सौंपते चेयरमैन डॉक्टर दुष्यंत तोमर
- फोटो : BARAUT
बड़ौत। नगर में बिजली कटौती से पेयजल संकट गहरा गया है। इस संबंध में पालिका चेयरमैन ने विद्युत वितरण खंड प्रथम व द्वितीय के अधिशासी अभियंता से मुलाकात की। कटौती के चलते पेयजल आपूर्ति के लिए संचालित नलकूप शोपीस बने हुए हैं। इस बाबत लोग पालिका चेयरमैन अमित राणा से मिले। इस पर चेयरमैन विद्युत वितरण खंड प्रथम गोपाल सिंह व विद्युत वितरण खंड द्वितीय पर तैनात राजेश कुमार से मिले। उन्हें बताया कि सुबह चार से दस बजे तक व शाम चार से रात्रि नौ बजे तक पेयजल आपूर्ति की जाती है। इस पर दोनों अधिकारियों ने चेयरमैन को समाधान कराने का दिया। संवाद