अग्रवाल मंडी टटीरी में नाला निर्माण न होने से दुकान में भरा दूषित पानी
- फोटो : BAGHPAT
अग्रवाल मंडी टटीरी। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे का निर्माण कर रही कंपनी ने नालों को अधूरा छोड़ दिया है। जिससे बारिश में नालों का दूषित पानी दुकानों और मकानों में घुस गया है। नालों से पानी निकासी नहीं होने के कारण मंडी में सड़क पर भी जलभराव रहता है। जिस कारण लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। लोगों ने नाले का निर्माण और पानी निकासी की समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।
लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान न तो नालों का निर्माण कराया गया और न नालों की सफाई कराई गई। जिसके कारण पानी की निकासी नहीं हो रही है। बारिश होने पर पर गंदा पानी सड़क के अलावा दुकानों और मकानों में भर जाता है। कई बार समस्या का समाधान कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
-----
- सड़क निर्माण कंपनी ने सड़क के दोनों ओर नालों का निर्माण नहीं किया है। जिससे बारिश का पानी दुकानों में भर जाता है। नालों की सफाई भी नहीं होने के कारण पानी निकासी नहीं होती है। - निसार अहमद, दुकानदार
- सड़क निर्माण के दौरान नाला टूट गया था, जिससे कस्बे में पानी की निकासी नही हो रही है। बारिश का गंदा पानी मार्गों और घरों में भर जाता है। - फारूक अहमद
- ना तो नाले का निर्माण कराया है और न ही सफाई कराई गई है, जिससे के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए। - डॉ सुनील अग्रवाल
----------
दो बार लिखा जा चुका पत्र
- नाला निर्माण को लेकर सड़क निर्माण कंपनी को दो बार पत्र लिखा जा चुका है। समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा। - संजय कुमार गुप्ता, ईओ