फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी जारी रहा डोर टू डोर जांच अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुरू किया गया डोर-टू-डोर जांच अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। 492 टीमों ने घर-घर जाकर सर्वे किया और लोगों की जांच की।
विज्ञापन

बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन से डोर-टू-डोर स्केनिंग अभियान शुरू कराने के निर्देश दिए थे। जिले में बृहस्पतिवार से डोर-टू-डोर अभियान का शुभारंभ किया गया था। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमें अपने-अपने एरिया में घर-घर जाकर लोगों ने सर्वे किया। सर्वे के दौरान गठित टीम खांसी, सांस लेने में दिक्कत, लंबी बीमारी से ग्रसित, बुखार से ग्रसित लोगों की जांच कर रही है। जांच के उपरांत टीम मरीजों का ब्यौरा स्वास्थ्य विभाग को देगी। सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि जिले में 492 टीमों को सर्वे में लगाया गया है। टीम इंफ्रारेड थर्मामीटर व पल्स ऑक्सीमीटर से लोगों की जांच कर रही है। जांच के उपरांत गंभीर रुप से बीमार लोगों का टेस्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें