फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मंडलीय प्रतियोगिता में जिले के खिलाडिय़ों का दबदबा

विज्ञापन
नोएडा में मंडलीय प्रतियोगिता का शुभारंभ करते एडी बेसिक दिनेश कुमार यादव - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। नोएडा के कॉलेज ऑफ फिजिकल एजूकेशन में मंगलवार को मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। इसमें बागपत के परिषदीय स्कूल के छात्रों ने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ एडी बेसिक ने फीता काटकर किया। इस प्रतियोगिता में मंडल के सभी जिलों के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। जिला व्यायाम शिक्षक सुनील वशिष्ठ ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। बालक व बालिका वर्ग की प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर की कबड्डी में जिले की टीम ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इसके अलावा चार सौ मीटर व दो सो मीटर दौड़ प्रतियोगिता में भी जिले के खिलाड़ी प्रथम स्थान पर रहे। जिले के खिलाड़ियों ने कुश्ती में पांच गोल्ड, बैडमिंटन में दो गोल्ड व एक गोल्ड मेडल ऊंची कूद में जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में खंड शिक्षाधिकारी पुष्पेंद्र कुमार के अलावा जिला व्यायाम शिक्षक, सभी ब्लॉक के टीम प्रभारी व व्यायाम शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें