फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पहले दिन बिजनौर से सिरजेपुर तक हुई डॉल्फिन गणना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर बैराज पर दिखी चार डॉल्फिन,
विज्ञापन

घडि़याल और कछुए भी दिखाई दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बिजनौर गंगा बैराज से मंगलवार को डॉल्फिन गणना के लिए यात्रा शुरू हो गई। पहले दिन गंगा बैराज पर चार डॉल्फिन दिखाई दी। पहले दिन 35 किमी यात्रा कर गणना की गई। इस बार संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा घडि़याल और कछुए भी दिखाई दिए।
मंगलवार को वन विभाग की ओर से मुख्य वन संरक्षक एनके जानू, डीएफओ ज्ञान सिंह और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के कॉर्डिनेटर संजीव यादव गंगा बैराज पहुंचे। पहले कार्यक्रम कर लोगों को डॉल्फिन के बारे में बताया। डीएफओ ने कहा कि जलीय जीव ही नदियों को प्रदूषित होने से रोकते हैं। जलीय जीवों की रक्षा के लिए हमें भी इनका शिकार नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

हरी झंडी दिखाकर डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के कॉर्डिनेटर संजीव यादव के नेतृत्व में टीम रवाना की गई। टीम को बैराज के पास ही चार डॉल्फिन दिखाई दी। पहले दिन करीब 35 किमी बिजनौर से सिरजेपुर तक गणना की गई। संजीव यादव ने बताया कि टीम गंगा में मोटरबोट से यात्रा कर डॉल्फिन देखती है और उसका जीयो टैग भी करती है। पिछले साल इस क्षेत्र में 14 डॉल्फिन दिखाई दी थी। अभी आंकड़ों का विशलेषण किया जा रहा है। संख्या बढ़ने की उम्मीद है।


तरंगों से करती है शिकार

गंगा में पाई जाने वाली डॉल्फिन को गेंगेटिक रीवर डॉल्फिन कहते हैं। यह समंदर में मिलने वाली डॉल्फिन से अलग होती हैं। गेंगेटिक रीवर डॉल्फिन देख नहीं पाती। ये गंगा में मछलियां खाती हैं और अपने रडार सिस्टम से निकलने वाली तरंगों से शिकार की पहचान कर उसे पकड़ती हैं। मादा डॉल्फिन की लंबाई पौने दो मीटर तक होती है। नर डॉल्फिन मादा से छोटा होता है।
विज्ञापन



सामाजिक प्राणी हैं डॉल्फिन

गेंगेटिक रीवर डॉल्फिन सामाजिक प्राणी होती हैं। यह कभी कभी नाव या पानी में तैरने वाले मनुष्यों पास आकर उनके साथ तैरने लगती हैं। यह आक्रामक प्रवृत्ति की नहीं होती हैं और मनुष्य पर हमला नहीं करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें