दोघट के सनबीम पब्लिक स्कूल में आयोजित शिविर में योगासन करते छात्र छात्राएं
दोघट। सनबीम पब्लिक स्कूल दोघट में बृहस्पतिवार को दस दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं ने आसनों और सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया।
योगाचार्य विशाल शर्मा ने छात्र-छात्राओं को सूर्य नमस्कार, ताड़ासन का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग करने से खतरनाक बीमारी से बचाव किया जा सकता है। नियमित योग करने से तन और मन स्वस्थ रहता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नियमित योग करने की सलाह दी। इस मौके पर प्रबंधक रिपू दमन सिंह, प्रधानाचार्य दीपेश जैन, योगेंद्र शर्मा, एकता धनकड़ सहित स्कूल का स्टॉफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।