कार्यक्रम की खबर
फोटो - 15
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। एम एजुकेशन पब्लिक स्कूल में चल रहे योग शिविर में बुधवार को धनुरासन, मयूरासन और पदमासन का अभ्यास कराया गया। भूपेंद्र वशिष्ठ ने कहा कि मन को एकाग्र करने से जीवन में अद्भुत परिवर्तन होता है। योग करने से स्मरण शक्ति बढ़ती है और शारीरिक निष्क्रियता नष्ट हो जाती है। योग कार्य करने की क्षमता को ऊर्जा प्रदान करता है। बलराम जिंदल ने संगीत और केटी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सोनू चौहान ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार आर्य, अमित कुमार हुड्डा, शनि राठी, योग शिक्षक हरेंद्र आर्य, दयानंद आर्य, हिमांशु आर्य, नरेंद्र आर्य, विशाल, सूर्या उपाध्याय, देवांश, केशव, रोहन, अर्पित, गौरव मौजूद रहे।