बड़ौत। रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक में जनपद में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर आक्रोश जताया गया। हाजी जमीरूद्दीन अब्बासी की अध्यक्षता और अलीहसन मुलतानी के संचालन में बैठक में वक्ताआें ने कहा कि जनपद में बदमाश बेखौफ होकर अपराध कर रहे है। पुलिस प्रशासन इन घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम हो रहा है। जनता में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस प्रशासन से शहर में गश्त बढ़ाने की मांग की गई। इस दौरान इस्लामुदीन, महनुदीन अब्बासी, शाबिर मलिक, मास्टर इकबाल, इकराम आदि मौजूद रहे।