बिनौली। रंछाड़ गांव के जंगल में एक नर हिरण को कुत्तों ने नोंचकर घायल कर दिया। ग्रामीण रविंद्र हट्टी, रामकुमार, सुधीर, हरेंद्र, ओमवीर आदि ने घायल हिरण को कुत्तों से छुड़ाया। सूचना पर पहुंचे वन रक्षक संजय कुमार व मनीष मौके ने हिरण क उपचार किया। रेंजर राजपाल सिंह का कहना था कि उपचार के बाद घायल हिरण को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा।