बागपत। जिलेभर में कुत्तों व बंदरों ने 40 से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों ने अस्पतालों में पहुंचकर एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाई।
शहर के कोर्ट रोड निवासी मन्नू घर से निकलकर बाजार जा रहा था। जब वह गली के बाहर पहुंचा तो कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। इसके अलावा पुराना कस्बा में प्रदीप, पुनीत व अकरम को भी काटकर घायल कर दिया। वहीं रिजवाना, विनोद, राशिदा, अफसाना, बिलाल, सुरेश खेकड़ा, जाहिद शेखपुरा, पारुल बड़ागांव, रंजीता मुबारिकपुर को बंदरों व मुकुल, रियासत, अभिषेक, पीयूष, रतिराम इमरती खेकड़ा को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। वहीं अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में सूरजपुर महनवा निवासी अनु, हमजा, बसौद निवासी गीता, टटीरी निवासी सितम, गांधी, मुकेश, अवया, गीतांजलि को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। घायलों ने अस्पतालों में पहुंचकर एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाई। इसके अलावा डौला व बड़ौत के अस्पताल में भी पहुंचकर घायलों ने वैक्सीन लगवाई।