-गर्मी में लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना
फोटो - 2
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। दोघट फीडर में फाल्ट आने से सोमवार को कस्बे में चार घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। इसके चलते उमस भरी गर्मी में लोगों की हालत खराब हो गई। चार घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू हुई।
सोमवार सुबह आठ बजे दोघट फीडर की मशीन में फाल्ट आ गया और पूरे कस्बे की बिजली गुल हो गई। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। कस्बा वासी धर्मेंद्र, बिट्टू, हरबीर ने बताया कि फाल्ट ठीक करने में करीब चार घंटे का समय लगा। जेई सुनील कुमार शाह ने बताया कि टाउन फीडर की मशीन के इनकमिंग केबल में फाल्ट आ गया था। दोपहर 12 बजे फाल्ट ठीक कराकर बिजली आपूर्ति चालू कराई दी गई।